Shimla: शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बोलेरो कैंपर से पकड़ी गई शराब और बीयर की भारी खेप, आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत थाना देहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक बोलेरो कैंपर से भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर की खेप बरामद की है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन और शराब को जब्त कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना देहा की टीम इलाके में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गिरिपुल की ओर से आ रहे एक वाहन में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बलग नाला के पास नाकाबंदी कर दी।

कुछ देर बाद वहां पहुंची एक संदिग्ध बोलेरो कैंपर को जांच के लिए रोका गया। वाहन चालक की पहचान सोहन सिंह निवासी गांव जेहा, तहसील ठियोग के रूप में हुई। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब और बीयर की पेटियां बरामद हुईं।

पुलिस के मुताबिक बोलेरो कैंपर से कुल 30 पेटियां बरामद की गई हैं। इनमें 13 पेटियां अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग, 6 पेटियां देसी शराब, 8 पेटियां किंगफिशर बीयर और 3 पेटियां थंडरबोल्ट बीयर शामिल हैं। बरामद की गई सभी पेटियों पर “For Sale in Himachal Pradesh Only” अंकित था।

जब पुलिस ने चालक से इतनी बड़ी मात्रा में शराब ले जाने का परमिट या वैध दस्तावेज मांगा तो वह कोई भी लाइसेंस या कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सोहन सिंह के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गगल शराब ठेके में 74,820 रुपये की चोरी का खुलासा, जम्मू-कश्मीर से दो आरोपी गिरफ्तार; 35 हजार रुपये बरामद

गगल चौक स्थित शराब ठेके से 74,820 रुपये की नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 35,000 रुपये बरामद हुए हैं और दोनों को 10 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिला है।

Kangra: शाहपुर में पेंशनरों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 18 संगठनों के 1500 से अधिक पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

शाहपुर में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के 18 संगठनों के करीब 1500 पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ रैली और प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने लंबित वित्तीय लाभ, महंगाई राहत, चिकित्सा बिल और पेंशन से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।

शिमला पुलिस में बड़ा एक्शन! सोशल मीडिया पोस्ट और ड्यूटी पर शराब पीने के आरोप में SI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

शिमला पुलिस ने अनुशासनहीनता के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और एक हेड हवलदार को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 4 साल में 45 हजार करोड़ का कर्ज लिया, अब जनता मांगेगी हर वादे का...

शिमला में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस की 10 गारंटियों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।