Himachal Panchayat Election 2026: 3,754 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान, 50 लाख मतदाता करेंगे फैसला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव 2026 का औपचारिक ऐलान कर दिया है। राज्य की कुल 3,754 पंचायतों में चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण का मतदान 26 मई को होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए वोटिंग 28 मई को कराई जाएगी। तीसरे चरण का मतदान 30 मई को होगा। चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को होगी। उम्मीदवार 15 मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतगणना मतदान के तुरंत बाद की जाएगी।

इस बार पंचायत चुनाव में 50,48,000 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें करीब 51,000 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उपप्रधान पद के लिए किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।

निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि कुल्लू जिले के आनी और नग्गर ब्लॉक की दो पंचायतों में इस बार चुनाव नहीं होंगे, क्योंकि इनका कार्यकाल वर्ष 2027 में पूरा होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई 85 वर्षीय मां; कुछ घंटों में गई दोनों की...

हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र के समोह गांव में एक ही दिन में मां और बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। 63 वर्षीय बलदेव सिंह की अचानक मौत के कुछ ही घंटों बाद उनकी 85 वर्षीय मां ज्ञानो देवी की भी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

HRTC यात्रियों के लिए जरूरी खबर! आज शाम 5 बजे से 15 घंटे बंद रहेंगी लोकल बसें, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविध

विश्वकर्मा दिवस के चलते HRTC रविवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक हिमाचल प्रदेश में लोकल बस सेवाएं बंद रखेगा। हालांकि, शिमला-धर्मशाला और दिल्ली से कुल्लू, मंडी व चंबा के लिए बसें चलेंगी। दिवाली पर निगम ने 266 अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया।

दीपावली पर हिमाचल में अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग, 850 कर्मियों की तैनाती; पटाखे जलाने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें

दीपावली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग ने करीब 850 कर्मियों और गृह रक्षकों की तैनाती की है। अग्निशमन वाहन और उपकरण अलर्ट मोड पर हैं। विभाग ने लोगों से सुरक्षित तरीके से आतिशबाजी करने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने की अपील की है।

शादी के 4 दिन बाद ही ससुराल से लापता हुई नवविवाहिता, परिवार का आरोप- 16 लाख के गहने और 1.80 लाख रुपये भी गायब

बिलासपुर के भराड़ी क्षेत्र में शादी के चार दिन बाद 22 वर्षीय नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि घर से करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 1.80 लाख रुपये की नकदी भी गायब है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।