Dead Declared Alive: सहारा योजना में जिंदा महिला को दिखाया मृत, खुलासे के बाद सुधरी बड़ी गलती

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री सहारा योजना में एक जीवित महिला को गलती से मृत घोषित कर दिया गया था। कचौली पंचायत के गांव साई ब्राह्मणा निवासी 64 वर्षीय शीला देवी को पोर्टल में मृत दिखाए जाने की इस बड़ी त्रुटि को अब आखिरकार ठीक कर दिया गया है। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और पोर्टल पर महिला की स्थिति को फिर से ‘अलाइव’ कर दिया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार, शीला देवी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और पूरी तरह बिस्तर पर हैं। उनके परिजनों ने बताया कि उन्हें 20 जुलाई 2018 को अटैक पड़ा था, जिसके बाद उनका इलाज आईजीएमसी शिमला, पीजीआई चंडीगढ़ और वर्तमान में एम्स में चल रहा है। परिवार ने वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत पेंशन के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद 19 अप्रैल 2023 को पहली किस्त के रूप में 3 हजार रुपये मिले। इसके बाद जुलाई 2025 तक कुल 14 किस्तें जारी की गईं।

दिसंबर 2025 में ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा प्रक्रिया पूरी न होने पर जब परिवार लोकमित्र केंद्र पहुंचा और वहां भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो बलदेव राज सीएमओ कार्यालय गए। वहां पोर्टल से निकाले गए प्रिंट में शीला देवी को करीब छह महीने पहले मृत दर्शाया गया था। यह देखकर परिवार हैरान रह गया। बलदेव राज ने फरवरी में लिखित शिकायत भी दी, लेकिन लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं हो सका और उन्हें विभाग के चक्कर काटने पड़े।

इस पूरे मामले ने सरकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अब स्वास्थ्य विभाग ने इस त्रुटि को तकनीकी खामी बताते हुए ठीक कर दिया है। सीएमओ बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि महिला की पेंशन बहाल है और जो भुगतान रुका हुआ है, वह भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।