Himachal Creates History: टांडा में हुआ पहला रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट, पत्नी ने पति को दी नई जिंदगी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के डॉक्टरों ने राज्य का पहला रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

इस सर्जरी से कुल्लू निवासी 42 वर्षीय अजय को नई जिंदगी मिली है, जो पिछले चार साल से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के लिए उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ और दिल्ली के बड़े निजी अस्पतालों का रुख किया, लेकिन अंत में उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज पर भरोसा जताया। लंबे समय तक डायलिसिस पर रहने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। इस दौरान उनकी पत्नी लवली ने आगे आकर अपनी किडनी दान की और एक मिसाल पेश की।

यह जटिल ऑपरेशन नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिनव राणा और किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अमित शर्मा की देखरेख में किया गया, जो मंगलवार रात तक चला। इस ऐतिहासिक सर्जरी में सर्जरी विभाग के डॉ. सोमराज महाजन, डॉ. आशीष शर्मा और एनेस्थीसिया टीम के डॉ. ननीश सहित कई डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। फिलहाल पति-पत्नी दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

रोबोटिक सर्जरी को पारंपरिक सर्जरी की तुलना में अधिक सुरक्षित और प्रभावी माना जा रहा है। इस तकनीक में छोटे-छोटे कट लगाए जाते हैं, जिससे शरीर पर कम निशान पड़ते हैं और दर्द भी कम होता है। मरीज जल्दी ठीक होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है। साथ ही, इस प्रक्रिया में खून का बहाव कम होता है और संक्रमण का खतरा भी काफी कम रहता है।

टांडा मेडिकल कॉलेज अब तक 23 किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक कर चुका है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने इस सफलता को संस्थान की बढ़ती विशेषज्ञता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल के मरीजों को अत्याधुनिक इलाज के लिए बाहरी राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।