ATS Protest Escalates: कांगड़ा में वाहन चालकों का अल्टीमेटम, 5 दिन में फैसला नहीं तो चक्काजाम और घेराव

Date:

--Advertisement--

ऑटोमेटेड ट्रांसपोर्ट सेंटर (एटीएस) के विरोध में कांगड़ा में व्यवसायिक वाहन संघर्ष समिति का आंदोलन एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। बुधवार को समिति का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कांगड़ा से मिला और अपनी लंबित मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। समिति के सदस्यों का कहना है कि 6 अप्रैल को किए गए चक्काजाम के बाद प्रशासन ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे वाहन संचालकों में नाराजगी बनी हुई है।

समिति ने बताया कि इससे पहले सोमवार को भी प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिलने पहुंचा था, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने कचहरी अड्डा स्थित हनुमान मंदिर में जाकर न्याय की गुहार लगाई थी। इस घटनाक्रम के बाद अब प्रशासन पर दबाव और बढ़ गया है।

बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष विक्की पठानिया ने बताया कि उपायुक्त ने चार से पांच दिनों के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। डीसी ने यह भी भरोसा दिलाया कि वाहन चालकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर पर उठाया गया है।

हालांकि, समिति ने साफ कर दिया है कि वे फिलहाल प्रशासन को पांच दिन का समय दे रहे हैं। अगर इस दौरान कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विक्की पठानिया ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में चक्काजाम के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का घेराव भी किया जा सकता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षा पेंशनरों के लिए बड़ी खबर! 1 से 30 नवंबर तक चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान, पेंशन से जुड़ी शिकायतें भी होंगी दूर

रक्षा पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों के लिए 1 से 30 नवंबर 2026 तक धर्मशाला, योल छावनी और पालमपुर छावनी के स्पर्श सेवा केंद्रों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलेगा। पेंशनर इस दौरान वार्षिक पहचान पूरी करवाने के साथ पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए भी सहायता ले सकेंगे।

Kangra: धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट का समापन, 429 खिलाड़ियों ने दिखाया दम; अनुराग शर्मा ने दिया नेशनल-इंटरनेशनल मेडल जीतने का मंत्र

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का समापन हुआ। प्रतियोगिता में हिमाचल के 12 जिलों सहित खेल छात्रावासों और खेलो इंडिया केंद्र के कुल 429 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का लक्ष्य रखने की अपील की।

Kangra: बलड़ी गांव को बड़ी सौगात! 10 लाख का फुटब्रिज जनता को समर्पित, रेहलू-बलड़ी सड़क पर खर्च होंगे 90 लाख रुपये

शाहपुर के बलड़ी गांव में 10 लाख रुपये की लागत से बने फुटब्रिज का विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो कॉल के माध्यम से इसके लिए धनराशि स्वीकृत की थी। अब रेहलू-बलड़ी सड़क के निर्माण पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

Kangra: घोली ब्रिज-पपलाह खास सड़क 11 नवंबर तक बंद, जानें किस रास्ते से चलेगा ट्रैफिक

बनाल से जखरा खास सड़क के टारिंग कार्य के चलते घोली ब्रिज-पपलाह खास सड़क 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को दो चरणों में खुखनारा और कल्पना पैलेस-पट्टा जट्टियां मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।