Kangra NH-44 Fire Incident: डमटाल में चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान

Date:

--Advertisement--

पठानकोट से जालंधर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-44 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब डमटाल स्थित दाना मंडी के बाहर एक ट्रक में अचानक आग लग गई। यह घटना देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जब हरियाणा नंबर का एक ट्रक पठानकोट से जालंधर की ओर जा रहा था। ट्रक में खाली बोरियों का बारदाना लदा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ट्रक डमटाल बाजार में पहुंचा, उसके कैबिन से अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे रोका और खुद बाहर निकल आया। चालक के बाहर निकलते ही आग ने तेजी से पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पठानकोट फायर ब्रिगेड और रश्मि ग्रुप मोहटली की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और कोई जनहानि नहीं हुई।

हालांकि, आग लगने से ट्रक और उसमें लदा लाखों रुपए का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ऊना के बल्क ड्रग पार्क की धीमी रफ्तार पर PM मोदी नाराज, 30 दिन में जमीन ट्रांसफर का अल्टीमेटम; 2028 तक खिंच सकता है...

ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क की धीमी प्रगति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। पीएम ने 30 दिन में भूमि हस्तांतरण और परियोजना से जुड़े अन्य कार्यों के संशोधित लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2027 तक पूरा होने वाला प्रोजेक्ट अब 2028 तक खिंचने के आसार हैं।

Himachal: हमीरपुर के छात्र को 3.5 करोड़ की ग्रांट का झांसा देकर ठगी! सरकारी जांच में खुला राज, पुलिस ने दर्ज की FIR

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ रुपये की सरकारी ग्रांट मंजूर होने का झांसा देने का मामला सामने आया है। रक्षा नवाचार संगठन ने ग्रांट मंजूर होने से इनकार किया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में फिर शुरू होगी कागजी लॉटरी! 10 रुपये में खरीदें टिकट, रोज निकलेंगे 12 ड्रॉ; जानें कब होगा पहला बंपर

हिमाचल प्रदेश में सरकार ऑनलाइन के बजाय कागजी लॉटरी शुरू करने की तैयारी में है। टिकट की न्यूनतम कीमत 10 रुपये होगी और रोजाना 12 ड्रॉ निकालने की योजना है। कंपनियां 20 नवंबर तक टेंडर भर सकेंगी, जबकि पहला बंपर ड्रॉ अगले साल होली पर निकल सकता है।

HP SOS Exam 2027: 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक मौका; जानें फीस और लेट फीस की...

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2027 की HP SOS आठवीं, दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 30 नवंबर तक बिना लेट फीस आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 1,000 और 2,000 रुपये तक विलंब शुल्क देना होगा। जानें आवेदन की तारीखें, परीक्षा शुल्क और पीसीपी कक्षाओं का शेड्यूल।