Big Appointment: हिमाचल में बाल अधिकार आयोग को नया चेहरा, अनिता ठाकुर बनीं अध्यक्ष

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाल अधिकारों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर कोटखाई की अनिता ठाकुर की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह नियुक्ति बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 की धारा 18 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है। अनिता ठाकुर का कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक या फिर 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले होगा, निर्धारित किया गया है।

सरकार का मानना है कि इस नियुक्ति से राज्य में बाल अधिकारों की सुरक्षा और उनसे जुड़े मामलों की निगरानी को और मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में आयोग बच्चों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए और सक्रिय भूमिका निभाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।