Big Drug Bust in Shimla: HRTC बस से पकड़ा गया पंजाब का युवक, 26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के स्पेशल सेल ने बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत टूटीकंडी बाइफरकेशन (एनएच-05) के पास एक एचआरटीसी बस से पंजाब के एक युवक को 26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की स्पेशल सेल टीम एनएच-05 पर गश्त और यातायात जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पंजाब का एक युवक एचआरटीसी बस में सवार होकर नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस को रोका और संदिग्ध यात्री की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक के बैग से 26 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ बालूगंज पुलिस थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार युवक की पहचान 30 वर्षीय राजदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी तहसील बटाला, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई की पुष्टि एसएसपी गौरव सिंह ने की है।

गौरतलब है कि शिमला जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 101 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो इस अभियान की सख्ती को दिखाता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।