Mandi: मंडी में चौंकाने वाली घटना: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 11 वर्षीय बालक पर केस दर्ज

Date:

--Advertisement--

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप एक 11 साल के बालक पर लगा है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार मामला सुंदरनगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें बच्ची के साथ हुई घटना का उल्लेख किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान 11 वर्षीय बालक के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।