HP SOS Exam 2027: 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक मौका; जानें फीस और लेट फीस की पूरी डिटेल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2027 में होने वाली राज्य मुक्त विद्यालय (HP SOS) परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 2 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि मार्च 2027 में आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की एसओएस परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। री-अपीयर और इंप्रूवमेंट ऑफ परफॉर्मेंस के लिए पात्र अभ्यर्थी 30 नवंबर तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा फ्रेश एडमिशन डायरेक्ट, बिना टीओसी, टीओसी के साथ फ्रेश एडमिशन, री-एडमिशन और अतिरिक्त विषय के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

Advertisement

बोर्ड के अनुसार, बिना टीओसी के फ्रेश एडमिशन के लिए आठवीं कक्षा के अभ्यर्थियों को 2,400 रुपये शुल्क देना होगा। दसवीं कक्षा के लिए यह शुल्क 3,000 रुपये और बारहवीं कक्षा के लिए 2,900 रुपये निर्धारित किया गया है। री-अपीयर परीक्षा के लिए आठवीं कक्षा के अभ्यर्थियों को 800 रुपये, दसवीं कक्षा के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये और बारहवीं कक्षा के अभ्यर्थियों को 800 रुपये जमा करने होंगे।

एक वर्ष के भीतर अंक सुधार परीक्षा देने वाले दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 1,000-1,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन की निर्धारित समयसीमा के बाद विलंब शुल्क भी देना होगा। 31 दिसंबर तक आवेदन करने पर 1,000 रुपये और 30 जनवरी तक आवेदन करने पर 2,000 रुपये लेट फीस लगेगी।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि एसओएस परीक्षाओं के लिए पीसीपी कक्षाएं 1 फरवरी से 18 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। संबंधित संस्थानों को इन कक्षाओं से जुड़ी अपनी रिपोर्ट 19 फरवरी तक बोर्ड मुख्यालय भेजनी होगी।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: हमीरपुर के छात्र को 3.5 करोड़ की ग्रांट का झांसा देकर ठगी! सरकारी जांच में खुला राज, पुलिस ने दर्ज की FIR

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ रुपये की सरकारी ग्रांट मंजूर होने का झांसा देने का मामला सामने आया है। रक्षा नवाचार संगठन ने ग्रांट मंजूर होने से इनकार किया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में फिर शुरू होगी कागजी लॉटरी! 10 रुपये में खरीदें टिकट, रोज निकलेंगे 12 ड्रॉ; जानें कब होगा पहला बंपर

हिमाचल प्रदेश में सरकार ऑनलाइन के बजाय कागजी लॉटरी शुरू करने की तैयारी में है। टिकट की न्यूनतम कीमत 10 रुपये होगी और रोजाना 12 ड्रॉ निकालने की योजना है। कंपनियां 20 नवंबर तक टेंडर भर सकेंगी, जबकि पहला बंपर ड्रॉ अगले साल होली पर निकल सकता है।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में करवा चौथ की रौनक, छात्राओं ने मेहंदी के खूबसूरत डिजाइनों से दिखाई अपनी कलात्मक प्रतिभा

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में करवा चौथ के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने आकर्षक पारंपरिक और कलात्मक डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। डॉ. आशा मिश्रा सहित कॉलेज के शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

हिमाचल में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों पर बड़ा एक्शन! 24 की इंक्रीमेंट रोकी, 50 शिक्षकों को जारी हुए थे नोटिस

हिमाचल प्रदेश में दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं में 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। पहले चरण में 24 शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। कुल 50 शिक्षकों को नोटिस दिया गया था, जबकि बाकी मामलों की जांच जारी है।