हिमाचल में चुनावी बिगुल जल्द! 20 अप्रैल के बाद पंचायत और नगर निकाय चुनाव का ऐलान संभव

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से संकेत मिले हैं कि 20 अप्रैल के बाद चुनाव की घोषणा की जा सकती है। इस संबंध में राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अहम बैठक की, जिसमें चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव तीन चरणों में और नगर निकाय चुनाव एक ही चरण में कराए जाने की संभावना है, जिसके लिए तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं।

बैठक के दौरान आयोग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और चूक पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए करीब 50 हजार कर्मचारियों की तैनाती की जा सकती है। इस दौरान मतदान केंद्रों की व्यवस्था, संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की पहचान, मतदाता सूची को अंतिम रूप देना, सुरक्षा व्यवस्था, चुनावी सामग्री की उपलब्धता, चुनाव चिह्न आवंटन, आचार संहिता का पालन और चुनाव खर्च जैसे लगभग 20 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार राज्य में 31 मई से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी है। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग जल्द ही कार्यक्रम घोषित कर सकता है। जैसे ही चुनाव की घोषणा होगी, पूरे प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद सरकार कोई नई घोषणा नहीं कर सकेगी और प्रशासनिक फैसले भी चुनाव आयोग की अनुमति से ही लिए जाएंगे। इस दौरान सरकारी तबादलों पर भी रोक रहेगी और सभी कार्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही होंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, फाउंडेशन से दी आर्थिक राहत, सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बोह पंचायत पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से 16 परिवारों को आर्थिक सहायता दी और बोह सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश दिए।

Kangra: कांगड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, माता ब्रजेश्वरी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की।

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।