Himachal: हिमाचल में STF का बड़ा एक्शन! 639 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, 1895 अफीम के पौधे किए नष्ट

Date:

--Advertisement--

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान को तेज करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू ने मंडी जिले में दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। एक ओर जहां टीम ने एक युवक से भारी मात्रा में चरस बरामद की, वहीं दूसरी ओर अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की खेती को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया।

पहले मामले में एसटीएफ कुल्लू की टीम ने मंडी के बिंद्रावणी क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान पंडोह की तरफ से पैदल आ रहे एक युवक को संदिग्ध हालत में रोका। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके बैग से 639 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान आयुष (20), पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी जिया (पालमपुर), जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरे मामले में एसटीएफ की एक अन्य टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना पधर के अंतर्गत गांव बल्ह में दबिश दी। यहां निजी भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। टीम ने मौके पर 1895 अफीम के पौधे बरामद किए, जिन्हें तुरंत नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में थाना पधर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जमीन की निशानदेही राजस्व विभाग द्वारा की जाएगी, जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

इस पूरी कार्रवाई को लेकर एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए है और नशे के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, फाउंडेशन से दी आर्थिक राहत, सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बोह पंचायत पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से 16 परिवारों को आर्थिक सहायता दी और बोह सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश दिए।

Kangra: कांगड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, माता ब्रजेश्वरी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की।

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।