Bilaspur: तेज रफ्तार का कहर: ट्रैवलर सीधे शराब के ठेके में घुसी, मची अफरा-तफरी

Date:

--Advertisement--

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित डमली में एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने शराब के ठेके में जा घुसी। इस घटना में वाहन में सवार 5 लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि ठेके को भारी नुकसान पहुंचा है और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस को दी गई शिकायत में बैहना जट्टां निवासी विपिन कुमार ने बताया कि शाम के समय एक ट्रैवलर (DL IVC-5825) तेज रफ्तार में आ रही थी। चालक की लापरवाही के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और वह सीधे देसी व अंग्रेजी शराब के ठेके में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेके के अंदर तक भारी तोड़फोड़ हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान चालक की पहचान जितेंद्र सिंह (40), निवासी सी-1/26, गली नंबर-5, राजा पुरी, उत्तमनगर, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यातायात पुलिस थाना भगेड़ की टीम इस मामले की जांच कर रही है और नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, फाउंडेशन से दी आर्थिक राहत, सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बोह पंचायत पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से 16 परिवारों को आर्थिक सहायता दी और बोह सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश दिए।

Kangra: कांगड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, माता ब्रजेश्वरी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की।

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।