Himachal में मिला पाकिस्तान से जुड़ा संदिग्ध गुब्बारा, खेत में दिखते ही मची हलचल, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

जिला बिलासपुर के तहत थाना शाहतलाई क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब बलोह पंचायत के बलोह गांव में एक संदिग्ध गुब्बारा मिला। इस गुब्बारे पर उर्दू भाषा में लिखावट के साथ अंग्रेजी में “Pakistan International Airlines” लिखा हुआ पाया गया, जिसके बाद पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी रतन चंद सुबह अपने खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े एक गुब्बारे पर पड़ी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उस पर पाकिस्तान से जुड़ी लिखावट देखकर उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत इस बारे में अन्य ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही शाहतलाई पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गुब्बारा कहां से आया और किन परिस्थितियों में यहां तक पहुंचा।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में जिज्ञासा के साथ थोड़ी चिंता भी देखने को मिली, हालांकि पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गुब्बारे को जांच के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।