Kangra: गरीब बेटी की शादी में फरिश्ता बने समाजसेवी कमल शर्मा, 5 दिन पहले संभाली जिम्मेदारी, दिया ऐसा साथ कि बन गए ‘अभिभावक’

Date:

--Advertisement--

राजनीति से ऊपर इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए भटेच्छ ठारू पंचायत से एक दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गरीब परिवार, जहां पिता का साया पहले ही उठ चुका था, बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर गहरे संकट में था। शादी में महज पांच दिन बचे थे, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि किसी भी तरह की तैयारी संभव नहीं हो पा रही थी।

जैसे ही इस परिवार की स्थिति की जानकारी समाजसेवी और भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा को मिली, उन्होंने बिना देर किए अपनी टीम के साथ परिवार से मुलाकात की। हालात को करीब से समझने के बाद उन्होंने तुरंत मदद का भरोसा दिया और अगले ही दिन अपने साथियों परविंदर और अरुण कौशल के साथ मिलकर परिवार की जरूरतों को पूरा किया।

कमल शर्मा और उनकी टीम ने बेटी के लिए नया बेड और अलमारी उपलब्ध करवाई और उसे सप्रेम भेंट किया। इसके साथ ही अभिनव के परिवार की ओर से शादी के जोड़े भी दिए गए, जिससे परिवार की बड़ी चिंता दूर हो गई। इस पहल ने न केवल परिवार को सहारा दिया बल्कि शादी की खुशियों को भी दोगुना कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब समाज एकजुट होकर किसी बेटी की शादी में सहयोग करता है, तो उससे बड़ी सेवा कोई नहीं होती। कमल शर्मा और उनकी टीम ने इस कार्य के जरिए न सिर्फ मदद की, बल्कि एक अभिभावक की भूमिका निभाते हुए इंसानियत की मिसाल पेश की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra Disaster Relief: शाहपुर में आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत सामग्री, सोलर लालटेन से लेकर मैट्रेस और हाइजीन किट तक बांटी गई

कांगड़ा के आपदा प्रभावित गांवों के परिवारों को शाहपुर में राहत सामग्री वितरित की गई। माउंटेन फोरम हिमालय ने ईजीएफ के सहयोग से एकल महिलाओं, दिव्यांगों और अनुसूचित जाति के जरूरतमंद परिवारों को सोलर लालटेन, मैट्रेस, चादर, बर्तन और हाइजीन किट सहित उपयोगी सामग्री उपलब्ध करवाई।

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।