Kangra: विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी, 2 भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

पठानकोट की सुजानपुर पुलिस ने विदेश भेजने के बहाने 12 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में हिमाचल प्रदेश के दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुजानपुर मोहित टांक ने बताया कि शिकायतकर्ता सागर कुमार निवासी मलकपुर ने एसएसपी पठानकोट को शिकायत की थी।

सागर कुमार ने बताया कि उन्होंने डिंपल कोटली मुगला व विशाल कुमार निवासी नूरपुर को सिंगापुर भेजने के लिए अनिल मेहरा और नरेंद्र मेहरा निवासी सदवा-सुलियाली, नूरपुर को कुल 12 लाख रुपए दिए। इसमें 8 लाख रुपए ऑनलाइन भुगतान किए गए और 4 लाख रुपए नकद दिए गए। उन्हें वर्क परमिट के तहत 25 मई 2025 को सिंगापुर भेजा गया।

लेकिन वहां पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से रिसीव करने के लिए कोई नहीं आया। काफी बातचीत के बाद उन्हें एक स्थान पर ले जाया गया, जहां उन्हें लगभग एक महीने तक कमरे में रखा गया और मासिक रेंट 25,000 रुपए देना पड़ा। इसके बाद, वे अपनी सुरक्षा कर जून महीने में भारत वापस लौट आए।

सागर कुमार का कहना है कि अनिल और नरेंद्र मेहरा ने उन्हें विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2), 316(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!