Himachal: एंट्री टैक्स पर बवाल: पंजाब में 6 घंटे चक्का जाम, हिमाचल आने-जाने वाले हजारों वाहन फंसे

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों की टैक्सियों पर लगाए गए एंट्री टैक्स को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने भले ही टैक्स की दरों में कटौती कर दी हो, लेकिन पंजाब के टैक्सी ऑपरेटर अब भी इसे पूरी तरह खत्म करने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को पंजाब के कीरतपुर में टैक्सी ऑपरेटरों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया और कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पंजाब सीमा के भीतर दैहनी नामक स्थान पर चक्का जाम कर दिया।

सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन शाम 4 बजे तक चला। करीब 6 घंटे तक चले इस जाम के कारण पंजाब, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों से हिमाचल आने-जाने वाले हजारों वाहन प्रभावित हुए। इस दौरान आम यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन पहले से अलर्ट हो गया था। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बिलासपुर से पंजाब जाने वाले ट्रैफिक को कैंचीमोड़ से स्वारघाट और नालागढ़ की ओर डायवर्ट कर दिया। यात्रियों को राहत देने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भी अपनी बसों को इन वैकल्पिक मार्गों से चलाया। हालांकि, भारी वाहनों और ट्रकों को इस जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।

इस प्रदर्शन में भरमौर से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एंट्री टैक्स को पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए और पंजाब के टैक्सी ऑपरेटरों की मांग जायज है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपने फैसलों पर कायम नहीं रहती, जिससे दोनों राज्यों के लोगों और पर्यटन कारोबार को नुकसान हो रहा है।

गौरतलब है कि हिमाचल सरकार ने पहले बाहरी राज्यों की टैक्सियों पर एंट्री टैक्स 70 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया था, जिसे विरोध के बाद घटाकर 100 रुपये कर दिया गया। साथ ही हिमाचल नंबर की टैक्सियों को इस टैक्स से पूरी तरह छूट दी गई है। इसी वजह से हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटर इस विरोध प्रदर्शन से दूर रहे।

यातायात व्यवस्था को लेकर एचआरटीसी बिलासपुर के डिप्टी डीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को वैकल्पिक मार्गों से सुरक्षित निकाला गया। वहीं उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सीमावर्ती क्षेत्रों में हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।