Himachal: बायो इंजीनियरिंग से हिमाचल में भूस्खलन रोकने की पहल, 3 जिलों में 40 स्थान चिन्हित

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार बायो इंजीनियरिंग तकनीक का इस्तेमाल करके भूस्खलन रोकने की योजना बना रही है। लोक निर्माण विभाग के बागवानी विंग ने सोलन, शिमला और सिरमौर के 40 स्थानों को चिन्हित किया है। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 5 करोड़ रुपये होगी। प्रोजेक्ट तैयार करके एसडीएमए से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

आपदा प्रोजेक्ट्स में बायो इंजीनियरिंग जरूरी केंद्र सरकार ने आपदा प्रोजेक्ट्स में 20% काम बायो इंजीनियरिंग के तहत करना अनिवार्य किया है। इसमें प्राकृतिक तरीकों से भूस्खलन को रोका जाता है, जिसमें घास, झाड़ियां, और पेड़-पौधे लगाए जाते हैं। यह तकनीक पहले ही शिमला के आईएसबीटी के पास और सोलन-परवाणू सड़क के एक स्थान पर सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है।

60 लाख की नर्सरी से भूस्खलन क्षेत्रों में पौधारोपण लोक निर्माण विभाग का बागवानी विंग 60 लाख रुपये की नर्सरी बनाएगा, जिसमें 2 से 5 लाख पौधे तैयार किए जाएंगे। इन पौधों का इस्तेमाल भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में किया जाएगा। सोलन की मल्ला सड़क और थुंडी गांव में भी बायो इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के जरिए भूस्खलन से सुरक्षा मिलेगी।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 3,503 लाभार्थियों पर सरकार की नजर, पठानिया बोले- अंतिम पंक्ति के गरीब तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

शाहपुर के चढ़ी में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के चिह्नित लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। सर्वे के तहत रैत ब्लॉक में 3,503 लोगों को चिह्नित किया गया है। पठानिया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र और जरूरतमंद लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।