Kangra: करोड़ों की ठगी के मामले में आरोपी ने कांगड़ा न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां: करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में कई दिनों से फरार चल रहे आरोपी अनुज कुमार ने सोमवार को कांगड़ा में ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में धर्मशाला भेज दिया है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि नगरोटा बगवां के प्रेम बस ट्रांसपोर्ट के मालिक पवन सोनी ने अनुज कुमार और दो अन्य लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पहले ही मुंबई और धर्मशाला के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अनुज कुमार फरार चल रहा था।

डीएसपी शर्मा ने बताया कि अनुज ने पहले धर्मशाला के सेशन कोर्ट और शिमला हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद अनुज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए अपील की, जिसे कोर्ट ने निरस्त कर दिया और उसे कांगड़ा न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए। पुलिस अब न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 3,503 लाभार्थियों पर सरकार की नजर, पठानिया बोले- अंतिम पंक्ति के गरीब तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

शाहपुर के चढ़ी में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के चिह्नित लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। सर्वे के तहत रैत ब्लॉक में 3,503 लोगों को चिह्नित किया गया है। पठानिया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र और जरूरतमंद लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।