Himachal: अब मिड-डे मील में ‘चखनू’ सिस्टम! बच्चों को परोसने से पहले मांएं चखेंगी खाना, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को मिलने वाला मिड-डे मील किसी शाही दावत से कम नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने एक नई पहल करते हुए भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सीधे माताओं को सौंपने का फैसला किया है। केंद्र सरकार की ‘भोजन पारखी योजना’ के तहत अब स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन को पहले जांचा-परखा जाएगा, उसके बाद ही उसे बांटा जाएगा।

नई व्यवस्था के अनुसार हर स्कूल में स्थानीय महिलाओं और माताओं की एक समिति गठित की जाएगी। भोजन वितरण से करीब 30 मिनट पहले समिति की एक या दो महिलाएं स्कूल पहुंचेंगी और तैयार भोजन का स्वाद तथा उसकी गुणवत्ता की जांच करेंगी। यदि खाना निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया जाता है, तभी उसे बच्चों में परोसा जाएगा। पहले यह जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती थी, लेकिन अब माताओं की भागीदारी को अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिल सके।

इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए सख्त निगरानी और रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था भी की गई है। मिड-डे मील प्रभारी को एक अलग रजिस्टर रखना होगा, जिसमें ड्यूटी पर मौजूद महिला भोजन चखने के बाद अपनी टिप्पणी दर्ज करेगी और हस्ताक्षर करेगी। इस नई व्यवस्था का लाभ प्रदेश के प्री-नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के लगभग 5.64 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा।

एमडीएम के जिला नोडल अधिकारी राज कुमार पराशर ने स्पष्ट किया है कि जो स्कूल इस ‘चखनू’ प्रक्रिया का पालन नहीं करेंगे या रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी करेंगे, उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पहले अक्सर भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आती थीं, क्योंकि खाना बनने के तुरंत बाद बिना ठोस जांच के बच्चों को परोस दिया जाता था। अब माताओं की सीधी भागीदारी से न केवल भोजन का स्वाद और गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि स्कूलों में स्वच्छता और पोषण को लेकर जवाबदेही भी बढ़ेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।