Kangra: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में शाहपुर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में SDM डॉ. गणेश ठाकुर के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा की मांग

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। यह कार्रवाई राजीव भवन शिमला के निर्देशानुसार “लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत की गई। राहुल गांधी को 7 अक्टूबर को दिल्ली में विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर का यह प्रदर्शन विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की विशेष उपस्थिति में हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार ‘पटाकू’ की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की हिरासत के विरोध तथा लोकतंत्र की रक्षा की मांग को लेकर उपमंडल अधिकारी (ना.) शाहपुर गणेश ठाकुर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा, राहुल गांधी की हिरासत के मामले में उचित कार्रवाई, विपक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सुनिश्चित करने तथा संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग की गई।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलोरिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील शर्मा, पार्षद अभिषेक माथुर, पूर्व पार्षद शुभम ठाकुर, पार्षद प्रीति परिहार, जगदीश चंद, उत्तम चंबियाल, बलबिन्द्र सिंह, मुनीश पटियाल, जिला महासचिव अजय बबली, सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा शर्मा, पार्षद विजय गुलेरिया, पार्षद नितिन कौशल सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं की हिरासत के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भी प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी की ओर से इन प्रदर्शनों को लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा से जोड़ा गया है। 

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।