Himachal: आधी रात अचानक थानों में पहुंचे SSP गौरव सिंह, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के दिए सख्त आदेश

Date:

--Advertisement--

शिमला में नए एसएसपी के रूप में कार्यभार संभालते ही गौरव सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शुक्रवार देर रात उन्होंने पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस थाना ढली से लेकर ठियोग उपमंडल के विभिन्न पुलिस थानों और चौकियों का औचक निरीक्षण किया। आधी रात को अचानक पहुंचे एसएसपी को देखकर पुलिस कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने ठियोग थाना और उसके अधीन आने वाली पुलिस चौकियों का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और क्षेत्र से जुड़ी स्थानीय समस्याओं को भी सुना। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत हो सके।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी गौरव सिंह ने हाल के दिनों में दर्ज अपराधों की समीक्षा की और लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली। खास तौर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने अधिकारियों को नशा तस्करों के खिलाफ और सख्त व तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिमला जिला में नशे के नेटवर्क को खत्म करना पुलिस की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने रात्रि गश्त व्यवस्था का भी औचक निरीक्षण किया और गश्ती दलों को सतर्क रहने तथा प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि अपराधों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।

इस दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें ईमानदारी तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसके लिए हर स्तर पर पारदर्शी और सक्रिय कार्यशैली अपनाना जरूरी है।

गौरतलब है कि हाल ही में शिमला के एसएसपी का कार्यभार संभालने वाले गौरव सिंह अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वे सोलन और कुल्लू में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके सख्त और प्रभावी नेतृत्व की सराहना हुई थी। अब शिमला में भी उन्होंने पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरीक्षण शुरू कर दिए हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे उनकी समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलती है और उनका मनोबल भी बढ़ता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।