Kangra: धर्मशाला में घर से गायब हुआ सोने-हीरे का कीमती बैग, 5 तोला गोल्ड सेट समेत लाखों के गहने चोरी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के सिविल लाइन क्षेत्र में घर के अंदर से सोने और हीरे के कीमती आभूषण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी की इस घटना ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन धर्मशाला निवासी एक महिला ने पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 1 फरवरी 2026 को अपने ससुराल चंबा से धर्मशाला लौटी थीं। उनके पास एक बैग था, जिसमें कई कीमती आभूषण रखे हुए थे। इन आभूषणों में लगभग 5 तोला वजन का सोने का सेट, दो हीरे की अंगूठियां और एक हीरे का ब्रेसलेट शामिल था।

शिकायत के मुताबिक, महिला ने इन गहनों को घर में सुरक्षित रखने के लिए एक छोटे पाउच में रखा था। लेकिन बाद में जब उन्होंने पाउच चेक किया तो उसमें रखे सभी कीमती आभूषण गायब थे। यह चोरी की घटना 1 फरवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच की बताई जा रही है, जिससे अंदेशा है कि किसी ने घर के अंदर से ही गहनों पर हाथ साफ किया है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कांगड़ा पुलिस के एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला की टीम को मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.66 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने रेलवे स्टेशन कांगड़ा रोड पर टांडा पुल के पास कार्रवाई करते हुए 5.66 ग्राम चिट्टे के साथ पठियार निवासी 34 वर्षीय करण कटोच को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना कांगड़ा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर अस्पताल के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला, तथ्यों के साथ जवाब देने की दी चुनौती

शाहपुर अस्पताल विवाद पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरते हुए अस्पताल के स्तरोन्नयन, हिमकेयर योजना, दवाइयों की कमी और अल्ट्रासाउंड सुविधा को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड कांग्रेस के दावों की सच्चाई सामने रखते हैं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है।

पिता करते हैं मेहनत-मजदूरी, बेटी पल्लवी ने पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता; बनी असिस्टेंट स्टाफ नर्स

उपमंडल रसवान की पल्लवी ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत से असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद के लिए चयनित होकर परिवार का नाम रोशन किया है। मेहनत-मजदूरी करने वाले पिता की बेटी पल्लवी ने नर्सिंग परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।

Kangra: वर्षों पुरानी मांग पूरी, शाहपुर के मोरछ सरकारी स्कूल को मिला दूसरा अध्यापक; बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई मजबूती

शाहपुर के मोरछ स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में लंबे समय से चली आ रही अतिरिक्त अध्यापक की मांग पूरी हो गई है। शिक्षा विभाग ने जेबीटी अध्यापक रवि कुमार को अस्थायी डेपुटेशन पर तैनात किया है। अब स्कूल में दो अध्यापक होंगे, जिससे बच्चों की पढ़ाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।