Hamirpur: बड़ी कार्रवाई: वन विभाग ने पकड़ी खैर की अवैध लकड़ी से भरा टैम्पो, तस्करों के नेटवर्क की जांच शुरू

Date:

--Advertisement--

वन विभाग बिझड़ी ने क्षेत्र में सक्रिय वन तस्करों के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही खैर की लकड़ी की एक बड़ी खेप को टैम्पो सहित कब्जे में लिया है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नगरोटा सूरियां की ओर से खैर की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही रेंज ऑफिसर कमल शर्मा और खंड अधिकारी विनोद राणा के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और संदिग्ध वाहन को पकड़ने के लिए निगरानी शुरू कर दी।

गुरुवार दोपहर को टीम ने शनि मंदिर डुगाड़ के पास एक टैम्पो को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन से खैर की लकड़ी के करीब 26 मौछे बरामद किए गए। जब विभाग ने वाहन चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति से लकड़ी के परिवहन से संबंधित दस्तावेज और परमिट मांगे, तो वे कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरे टैम्पो को जब्त कर लिया।

रेंज ऑफिसर कमल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध रूप से खैर की लकड़ी ले जा रहे टैम्पो को कब्जे में लिया गया है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। वन अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वन तस्करों में हड़कंप मच गया है और विभाग ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।