Himachal: सोलंग वैली में प्रकृति ठाकुर का जलवा, गोल्ड और सिल्वर जीतकर लाहौल-स्पीति का नाम पूरे देश में किया रोशन

Date:

--Advertisement--

अगर दिल में कुछ कर दिखाने का जुनून हो, तो सफलता की राह खुद बन जाती है। इसका ताजा उदाहरण लाहौल-स्पीति की जोबरंग पंचायत के रापे गांव की होनहार बेटी प्रकृति ठाकुर ने पेश किया है। प्रकृति ठाकुर ने शीतकालीन खेल स्नोबोर्डिंग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पहाड़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

प्रकृति ठाकुर को खेल की प्रेरणा अपनी मां उमा ठाकुर से मिली है, जो स्कीइंग में परशुराम अवार्ड हासिल करने वाली देश की पहली महिला रही हैं। अपनी मां के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रकृति ने स्नोबोर्डिंग के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

हाल ही में मनाली की सोलंग वैली में आयोजित स्टेट स्नोबोर्डिंग चैंपियनशिप में प्रकृति ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जेंट स्लालम स्नोबोर्डिंग में सिल्वर मेडल और सीनियर स्लालम स्नोबोर्डिंग में गोल्ड मेडल जीतकर लाहौल-स्पीति का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने जिले का प्रतिनिधित्व किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे लाहौल-स्पीति क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

इससे पहले भी प्रकृति ठाकुर ने वर्ष 2025 में जम्मू-कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया स्नोबोर्डिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया था। उनके पिता प्रताप ठाकुर अपनी बेटी की इस सफलता पर बेहद खुश हैं और इसे उनके कठिन परिश्रम का परिणाम बताते हैं।

प्रकृति ठाकुर की इस उपलब्धि पर लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति की बेटियां शीतकालीन खेलों में लगातार आगे बढ़ रही हैं और स्पीति की लड़कियां पहले ही आइस हॉकी में पूरे देश में अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रकृति ठाकुर की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।