Himachal: जयराम ठाकुर का बड़ा हमला: बोले—CM सुक्खू को शायद पता ही नहीं कि वह मुख्यमंत्री हैं, प्रदेश में वित्तीय संकट गहराया

Date:

--Advertisement--

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री को इस बात का आभास ही नहीं है कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनका व्यवहार किसी छात्र संगठन के नेता जैसा दिखाई देता है। जयराम ठाकुर रविवार को देहरा में भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश में वित्तीय आपातकाल जैसी स्थिति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार सार्वजनिक मंचों से कह चुके हैं कि 2027 तक प्रदेश अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा और 2032 तक हिमाचल देश का सबसे समृद्ध राज्य बन जाएगा। जयराम ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री किस आधार पर ऐसे दावे कर रहे हैं और उनका क्या रोडमैप है।

उन्होंने सरकार के वित्त आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले पर भी सवाल उठाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि वित्त आयोग एक स्वायत्त संस्था है और यह सरकार के अधीन नहीं है। हर संवैधानिक संस्था की अपनी प्रक्रिया होती है और सरकार को उसी के अनुसार काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हितों को सही तरीके से आगे रखने में सफल नहीं हुए।

बिजली बोर्ड के निजीकरण से जुड़ी प्रस्तुति के मुद्दे पर भी जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी एक पत्र के माध्यम से दी गई थी, जिसे वित्त सचिव ने भेजा था। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को वास्तव में प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता थी, तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से उनसे बात करनी चाहिए थी या खुद पत्र लिखना चाहिए था।

जयराम ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली सरकार ने व्यवस्था को ही कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि अब न तो कर्मचारियों को डीए मिलेगा, न एरियर और न ही सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वित्त सचिव ने भी स्वीकार किया है कि इन सभी कदमों के बाद भी प्रदेश में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय अंतर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति गंभीर है और सरकार को स्पष्ट रूप से जनता के सामने अपनी योजना रखनी चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।