Kullu: मनाली में होटल पर पुलिस की बड़ी रेड, कमरे से मिली हेरोइन; अलग कार्रवाई में 560 ग्राम चरस के साथ एक और आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

मनाली में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में दबिश देकर दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 फरवरी 2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस ने मनाली स्थित होटल वीर विला में छापा मारकर कमरे नंबर 203 की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उपेन्द्र जीत सिंह (21 वर्ष), पुत्र हरभजन सिंह, निवासी झंडियाला मंजकी, तहसील फिल्लोर, जिला जालंधर (पंजाब) और वलकार सिंह (25 वर्ष), पुत्र जागीर सिंह, निवासी विजय नगर, वेरका बाईपास, अमृतसर (पंजाब) के कब्जे से कुल 39.650 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

इस मामले में पुलिस थाना मनाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

इसी दिन पुलिस थाना भून्तर की टीम ने भी नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सियुंड में हाथीथान मनीकर्ण रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने टेक राम (47 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय घोतू राम, निवासी गांव देऊधरा, डाकघर भ्रैण, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू के कब्जे से 560 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पतलीकूहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब बरामद नशे की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव होगा और भी भव्य, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश; 17 से 20...

शाहपुर में 17 से 20 अक्तूबर तक जिला स्तरीय दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। तीन सांस्कृतिक संध्याओं के साथ एंटी चिट्टा रैली, खेल गतिविधियां और भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहेंगी। स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 11 से 14 अक्तूबर तक होंगे।

Kangra: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में शाहपुर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में SDM डॉ....

शाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन किया। विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर लोकतंत्र, मताधिकार और विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई।

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।