Chamba: घास लेने निकली महिला की ढांक से गिरकर दर्दनाक मौत, चम्बा में हादसे से मचा शोक

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के अंतर्गत आने वाली गुवाड़ पंचायत में एक दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई। गांव भाला की रहने वाली सुतो देवी की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह घास लेने के लिए खेतों की ओर जा रही थीं। रास्ते में अचानक पैर फिसलने से वह गहरी ढांक में जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सुतो देवी को अचेत अवस्था में उठाकर तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाया गया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया, जिसके चलते मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी पुलिस को औपचारिक सूचना नहीं दी गई।

उधर, गुवाड़ पंचायत के प्रधान अजय राणा ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पंचायत रजिस्टर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पंचायत प्रधान ने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को उपमंडलीय प्रशासन की ओर से हरसंभव आर्थिक सहायता दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ऊना में मंदिर के गेट से निकलते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया मासूम, CCTV वीडियो वायरल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सनोली गांव में नौगज्जा पीर मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम राजदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kangra: धर्मशाला में भाजपा की अहम बैठक, दर्शना सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश; आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

धर्मशाला में भाजपा जिला कांगड़ा की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। राज्यसभा सांसद और हिमाचल भाजपा सह-प्रभारी दर्शना सिंह तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी की मौजूदगी में पुराने कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई।

Kangra: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पर बड़ा फैसला! 28 अक्टूबर तक सोलो उड़ानों पर रोक, जानें टैंडम फ्लाइट को लेकर क्या है आदेश

कांगड़ा के बीड़-बिलिंग में प्रतिकूल मौसम और हालिया हादसों के मद्देनजर 28 अक्टूबर 2026 तक सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। योग्य पायलटों की निगरानी में टैंडम उड़ानें मौसम अनुकूल होने पर जारी रह सकेंगी।

लाहौल-स्पीति में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान कार से मिली चरस, मंडी के 4 लोग गिरफ्तार

लाहौल-स्पीति में NH-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 17.180 ग्राम चरस बरामद की। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया