Himachal: ‘डर गई है AAP सरकार’, पंजाब केसरी पर कार्रवाई को लेकर अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला

Date:

--Advertisement--

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पंजाब केसरी ग्रुप के खिलाफ की गई कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस कदम को “विनाशकाले विपरीत बुद्धि” करार देते हुए कहा कि पंजाब सरकार सच का सामना करने से डर रही है और इसी घबराहट में मीडिया पर दबाव बनाया जा रहा है।

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि पंजाब की सरकार ‘के कंपनी’ के रिमोट कंट्रोल से चलाई जा रही है। उनका कहना था कि यही वजह है कि पंजाब आज भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में लूट के बाद अब वही सिलसिला पंजाब में चल रहा है।

भाजपा सांसद ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतिशी द्वारा की गई बेअदबी पर मुख्यमंत्री मान इस्तीफा तक नहीं मांग सके और गुरुओं के अपमान को चुपचाप सहते रहे। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि जब पंजाब केसरी ऐसे मुद्दों को सामने लाता है, तो सरकार सच का जवाब देने के बजाय घबराकर और बौखलाकर मीडिया संस्थानों पर छापेमारी करवाती है।

अनुराग ठाकुर ने साफ शब्दों में कहा कि चाहे सरकार कितना भी डराने-धमकाने की कोशिश कर ले, पंजाब की जनता ने अब तय कर लिया है कि आम आदमी पार्टी का अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि मीडिया को स्वतंत्र रहना चाहिए और उसे अभिव्यक्ति की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। अगर कोई सरकार मीडिया को दबाने या कुचलने की कोशिश करती है, तो जनता उसे कभी माफ नहीं करती। अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि आम आदमी पार्टी का यही अहंकार उसे अंत की ओर लेकर जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।