Himachal: शिमला में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार: बाहरी राज्यों के प्रोफेशनल्स और महिलाएं भी गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल गैंग का खुलासा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ शिमला पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। ताजा अभियानों में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर भारी मात्रा में चिट्टा यानी हेरोइन बरामद की है। इन मामलों में केवल स्थानीय युवक ही नहीं, बल्कि बाहरी राज्यों से आए पढ़े-लिखे पेशेवर और महिलाएं भी शामिल पाई गई हैं, जो प्रदेश में नशे का जाल फैलाने की कोशिश कर रहे थे।

ढल्ली थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां से 50.340 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक यह एक हाई-प्रोफाइल नेटवर्क था, जिसके तार उत्तर प्रदेश और मेघालय से जुड़े हुए हैं। इस मामले में नोएडा निवासी नित्यम धीर (32 वर्ष) और मेघालय के री भोई जिले की पूर्णिमा लम्पाग (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर संख्या 05/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया है।

वहीं, कुमारसैन थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल सात तस्करों को काबू किया है। पहले मामले में गश्त के दौरान 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसमें ननखरी निवासी सचिन श्याम (34 वर्ष) और कुमारसैन निवासी आरुष मेहता (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एफआईआर संख्या 03/26 दर्ज की गई है।

दूसरी कार्रवाई में कुमारसैन पुलिस ने 4.70 ग्राम हेरोइन के साथ पांच लोगों के एक गिरोह को दबोचा। इनमें रामपुर निवासी मुश्ताक अली (25 वर्ष) और माशूम अली (23 वर्ष), जबकि कुमारसैन निवासी रविंदर कुमार (37 वर्ष), रविंदर कुमार (44 वर्ष) और किशन कुमार (31 वर्ष) शामिल हैं। इस मामले में एफआईआर संख्या 04/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।

इन सभी मामलों में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और शिमला के किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन गिरफ्तारियों से नशे के बड़े सप्लायर और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिलेगी। शिमला पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।