Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू की खास पहल, ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ देश भ्रमण पर रवाना, दिल्ली से गोवा तक दिखेगा नया भारत

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत एक सराहनीय कदम उठाते हुए राज्य के चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस सराहन, टूटीकंडी और मशोबरा में रह रहे 52 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को विशेष शैक्षणिक और अनुभवात्मक भ्रमण के लिए रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक विविधता से रूबरू कराना है।

यह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 15 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बच्चे चंडीगढ़, दिल्ली, आगरा और गोवा जैसे प्रमुख शहरों का दौरा करेंगे और ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक स्थलों और शैक्षणिक केंद्रों को नजदीक से देखेंगे। यात्रा के दौरान बच्चों को देश की विरासत, आधुनिक विकास और सामाजिक जीवन को समझने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत राज्य सरकार इन बच्चों को केवल संरक्षण ही नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, करियर मार्गदर्शन और सर्वांगीण विकास के अवसर भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे राज्य की जिम्मेदारी हैं और उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों की सुरक्षा, सुविधा और समुचित देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभव बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।