Hamirpur: गुप्त सूचना से खुला बड़ा खेल: सुजानपुर में क्रशर मालिक पर 45 हजार MT अवैध खनन का केस दर्ज

Date:

--Advertisement--

सुजानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे एक स्टोन क्रशर के खिलाफ अवैध खनन और रॉयल्टी चोरी को लेकर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई करीब तीन महीने पहले, 9 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के बाद शुरू हुई जांच के आधार पर की गई है। सूचना के अनुसार ‘री’ क्षेत्र में एक स्टोन क्रशर अवैध तरीके से संचालित हो रहा था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने क्रशर से जुड़े लीज डीड, रॉयल्टी रसीदों, बिजली खपत के रिकॉर्ड और डब्ल्यू एवं एक्स फॉर्म रजिस्टर का गहन परीक्षण किया। इस जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। पुलिस के अनुसार, फर्म ने डब्ल्यू फॉर्म का दुरुपयोग किया और इसका इस्तेमाल परिवहन के बजाय बाहरी बिक्री के लिए किया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुल 28,180 मीट्रिक टन खनिज की अवैध निकासी और परिवहन किया गया। इसके अलावा, अगस्त से दिसंबर 2022 के बीच, यानी लगभग तीन साल पहले, बिना रॉयल्टी भुगतान किए 17,572 मीट्रिक टन खनिज का उत्पादन किया गया था। इस तरह कुल 45,752 मीट्रिक टन अवैध खनन हुआ, जिससे सरकार को लगभग 36.60 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

पुलिस ने छानबीन पूरी करने के बाद क्रशर मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 420, 468 और 120बी के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस पूरे मामले की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।