हिमाचल में फिर बिगड़े हालात, 125 सड़कें बंद; मंडी में 111.6 MM बारिश, जानें कांगड़ा, कुल्लू, शिमला समेत किन जिलों में क्या हुआ

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। रविवार सुबह से राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि भू-स्खलन की घटनाओं से कई मार्ग प्रभावित हुए हैं। मंडी में रातभर व्यापक बारिश का दौर जारी रहा। इसके अलावा हमीरपुर, कुल्लू, चंबा और शिमला में भी बारिश दर्ज की गई, जिससे एक बार फिर भू-स्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार शाम तक भू-स्खलन के कारण प्रदेश में 125 सड़कें अवरुद्ध रहीं। इनमें सबसे ज्यादा 62 सड़कें मंडी जिले में बंद हैं। कुल्लू में 31, शिमला में 10 तथा चंबा और कांगड़ा में आठ-आठ सड़कें अवरुद्ध हैं।

मंडी-कुल्लू मार्ग पर कटौला-कामांद सड़क कांधी के पास भू-स्खलन के कारण बंद है। वहीं मंडी-पठानकोट मार्ग पर उरला के पास सुरक्षा दीवार गिरने से यातायात एक तरफ से चलाया जा रहा है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात मील, जलेगी और दवाड़ा में बारिश के दौरान पहाड़ से पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर बारिश के समय यातायात रोका जा रहा है। मार्ग से मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी तैनात की गई है।

मंडी में सबसे ज्यादा बारिश

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। कांगड़ा में 89.0, सुंदरनगर में 71.0, बग्गी में 57.1, पंडोह में 53.2, मुरारी देवी में 50.0, पालमपुर में 46.4, पांवटा साहिब में 46.2, गोहर में 42.0 और जोगिंद्रनगर में 38.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मानसून सीजन में अब तक 230 लोगों की मौत

राज्य में 30 जून से शुरू हुए मानसून सीजन के दौरान अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है। इस अवधि में 90 मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं, जबकि 376 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। राज्य में चल और अचल संपत्ति को करीब 1,121 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।

सिरमौर में बांध से पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों में अलर्ट

सिरमौर जिले में गिरि जटोंन बांध से पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और स्थिति पर नजर रखने की अपील की है। बारिश के कारण बिजली और पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। प्रदेश में 33 बिजली ट्रांसफार्मर और 20 पेयजल योजनाएं ठप हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 25 ट्रांसफार्मर बंद हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 25 से 27 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश और 28 तथा 29 अगस्त को भी छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि 29 अगस्त तक भारी, बहुत भारी या अत्यधिक भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

सांगला-छितकुल मार्ग पर बड़ा हादसा, 120 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; DRDA अधिकारी की मौके पर मौत

किन्नौर के सांगला-छितकुल सड़क मार्ग पर बटसेरी के समीप रविवार सुबह कार करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में DRDA के जिला प्रोग्राम मैनेजर कमल मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

11 साल से फरार आरोपी पर मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंचकूला से Proclaimed Offender गिरफ्तार

मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने 23 अगस्त 2026 को पंचकूला की राजीव कॉलोनी से लंबे समय से फरार Proclaimed Offender वेद प्रकाश उर्फ जीवन लाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को वर्ष 2011 में एनडीपीएस एक्ट के मामले में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था।