बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके माता-पिता, बल्कि बोह घाटी और पूरे कांगड़ा क्षेत्र में खुशी की लहर है। महाविद्यालय परिवार ने भी प्रियंका की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की रहने वाली प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के लगातार मेहनत करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। वह ग्राम पंचायत रुल्हेड़ की पहली बेटी हैं, जिनका चयन लेक्चरर पद के लिए हुआ है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनी है। प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय का अध्यापन करेंगी।

प्रियंका एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता धर्मशाला में टैक्सी चालक हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रियंका ने अपने सपनों को छोटा नहीं होने दिया और मेहनत के दम पर सफलता हासिल की। उन्होंने साबित किया कि मजबूत इरादे और निरंतर प्रयास के सामने परिस्थितियां भी बड़ी बाधा नहीं बन सकतीं।

प्रियंका ने B.A. की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला से पूरी की। इसके बाद उन्होंने HPU के रीजनल सेंटर मोहली, धर्मशाला से M.A. की पढ़ाई पूरी की और B.Ed. की डिग्री हासिल की। महाविद्यालय से मिले शिक्षा और मार्गदर्शन को अपनी मेहनत के साथ जोड़ते हुए उन्होंने सफलता की नई ऊंचाई हासिल की है।

प्राचार्य ने दी हार्दिक बधाई

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने प्रियंका कुमारी को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता हासिल करना पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। प्रियंका की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

प्राचार्य ने कहा कि प्रियंका जैसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनकी सफलता बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को सार्थक करती है। उन्होंने प्रियंका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आने वाली पीढ़ियों को भी शिक्षा और सफलता के लिए प्रेरित करेंगी।

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के इतिहास विभाग ने भी अपनी पूर्व छात्रा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। विभाग की ओर से कहा गया कि यह पूरे इतिहास विभाग के लिए गर्व का क्षण है कि उसकी पूर्व छात्रा ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

इतिहास पढ़ने वाली प्रियंका कुमारी ने अपनी मेहनत से अपने जीवन में एक नया इतिहास रच दिया है। उनकी कहानी बताती है कि सफलता के लिए महंगे संसाधनों से ज्यादा जरूरी मजबूत इरादा, लगातार मेहनत और खुद पर विश्वास है। रुलहेड़ गांव की इस बेटी ने साबित कर दिया कि सपने बड़े हों और मेहनत सच्ची हो तो गांव की बेटी भी अपनी अलग पहचान बना सकती है।

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला परिवार और इतिहास विभाग ने प्रियंका कुमारी को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

Sirmaur: कालाअंब में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार, 30.40 ग्राम हेरोइन और नकदी बरामद

सिरमौर पुलिस ने कालाअंब में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन और 47,800 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद फिर भड़का गुस्सा, शव वाली एंबुलेंस रोककर चक्का जाम; महिला डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोककर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी, बर्खास्तगी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन की सिफारिश और पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।