Chamba: भरमौर जल विद्युत परियोजना में बड़ा खुलासा, श्रम कानून तोड़ने पर कंपनी को नोटिस, लाइसेंस रद्द होने का खतरा

Date:

--Advertisement--

जिला चम्बा के उपमंडल भरमौर में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में कार्य कर रही एक कंपनी को श्रम कानूनों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। जिला श्रम अधिकारी चम्बा ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। तय समय में जवाब न मिलने की स्थिति में कंपनी का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, जिला श्रम अधिकारी द्वारा कंपनी को ठेका श्रम (विनियमन एवं उन्मूलन) अधिनियम, 1970 के तहत वर्ष 2020 में लाइसेंस जारी किया गया था। इस लाइसेंस के तहत कंपनी को अधिकतम 1200 ठेका श्रमिकों को काम पर रखने की अनुमति थी। कंपनी प्रबंधन ने समय-समय पर लाइसेंस में संशोधन भी करवाया, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की गई।

जांच में सामने आया कि कंपनी ने निर्धारित सीमा से अधिक श्रमिकों की नियुक्ति कर रखी थी। नियमों को दरकिनार करते हुए कंपनी द्वारा 1200 से ज्यादा ठेका श्रमिकों से काम लिया जा रहा था। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब 13 मई 2024 को कंपनी के प्रमुख नियोक्ता को बोनस भुगतान अधिनियम, 1965 के तहत निर्देश जारी किए गए थे।

उस दौरान किए गए रिकॉर्ड की जांच में पाया गया कि कंपनी के पास करीब 1400 ठेका श्रमिक कार्यरत थे। इसके प्रमाण प्रमुख नियोक्ता द्वारा रखे गए ठेकेदारों के रजिस्टर में दर्ज पाए गए। इसके बाद की गई विस्तृत जांच में यह साफ हो गया कि कंपनी ने बिना किसी उचित कारण के अधिनियम और नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

जांच रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट हुआ है कि कंपनी उन शर्तों का पालन करने में विफल रही है, जिनके तहत उसे लाइसेंस प्रदान किया गया था। अब जिला श्रम अधिकारी ने कंपनी से जवाब मांगा है और संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।