Shimla: शिमला में 15 वर्षीय नाबालिग से दुराचार, अस्पताल में जांच के दौरान हुआ गर्भवती होने का खुलासा

Date:

--Advertisement--

शिमला, 12 नवम्बर: शिमला जिले के ढली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुराचार कर गर्भवती करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement – HIM Live Tv

पीड़िता के अभिभावकों द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, उनकी 15 वर्षीय बेटी पिछले दो दिनों से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वह गर्भवती है।

डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद जब परिजनों ने बेटी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि लगभग चार महीने पहले एक युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोपी की पहचान जुन्गा क्षेत्र के निवासी युवक के रूप में हुई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।