Delhi: लाल किला ब्लास्ट: I20 कार में धमाका, 13 की मौत, 30 घायल; गाड़ी हरियाणा नंबर की, मालिक नदीम खान बताया गया

Date:

--Advertisement--

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम एक I20 कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें भी टूट गईं।

Advertisement – HIM Live Tv

सूत्रों के मुताबिक, जिस कार में विस्फोट हुआ उसका रजिस्ट्रेशन नंबर HR26 है। यह गाड़ी शुरुआती जांच में सलमान नाम के व्यक्ति के नाम पर दर्ज पाई गई थी, लेकिन आगे की जांच में गाड़ी गुरुग्राम निवासी नदीम खान के नाम से रजिस्टर्ड बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों नामों की जांच कर रही है और पूरे NCR क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि धमाका लाल किले के ट्रैफिक सिग्नल के पास एक धीमी गति से चल रही गाड़ी में हुआ। उन्होंने कहा कि विस्फोट का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और विशेषज्ञ टीमें मौके पर जांच कर रही हैं।

फायर ब्रिगेड को शाम करीब 6:55 बजे सूचना मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस, एनआईए और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।

शुरुआत में यह कहा जा रहा था कि धमाका ईको वैन में हुआ, लेकिन अब जांच में पुष्टि हुई है कि विस्फोट I20 कार में हुआ था। घटना स्थल पर कोई गड्ढा नहीं मिला है, जिससे माना जा रहा है कि विस्फोटक वाहन के भीतर ही रखा गया था।

हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है। वहीं आसपास के इलाकों — खासकर चांदनी चौक और लाल किला क्षेत्र — में सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर में खुलेगा FCI का आधुनिक स्टील साइलो? विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सामने उठाई बड़ी मांग

शाहपुर में गेहूं और चावल के लिए आधुनिक FCI स्टील साइलो खोलने की मांग उठी है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर किसानों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को रखा।

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

Viksit Bharat को लेकर PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं, किसानों और खेल क्षेत्र के लिए दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में युवाओं, किसानों, खेल क्षेत्र, नशा मुक्ति, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।