मंडी: खाई में गिरी जीप, चालक की मौके पर मौ#त

Date:

--Advertisement--

मंडी: हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। ताजा मामला मंडी जिले का है, जहां वीरवार सुबह शिवा बदार सड़क मार्ग पर न्यूल के पास एक मालवाहक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में जीप चालक ठाकुर दास (32), पुत्र शरण सिंह की मौ#त हो गई। जानकारी के अनुसार, ठाकुर दास मंडी सरोआ में सामान छोड़कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे, जीप अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौ#त हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।