Hamirpur: नवविवाहिता ने मासूम बेटी को छोड़ लगाई फांसी, मायके और ससुराल पक्ष में पसरा मातम

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले के महारल गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है, जो संजीव कुमार की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में सिर्फ उसकी सास और 11 महीने की बेटी मौजूद थीं। संजीव कुमार गुड़गांव में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार लक्ष्मी ने अपनी बेटी को सास के पास सौंपा और अपने कमरे में चली गई। जब सास बच्ची को नहलाकर मां के पास ले जाने लगीं, तो लक्ष्मी ने दरवाजा नहीं खोला और कई बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो सास ने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही दियोटसिद्ध पुलिस चौकी के प्रभारी प्रकाश चंद टीम सहित मौके पर पहुंचे। प्रधान की उपस्थिति में दरवाजा तोड़ा गया, जहां अंदर लक्ष्मी देवी पंखे से लटकी हुई मिली। महिला को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बड़सर थाना प्रभारी सुखदेव की देखरेख में परिजनों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

Kangra: बीड़ चौक से लेंडिंग साइट तक सुबह 7 से 11 बजे भारी वाहनों पर रोक, Volvo और मल्टी-एक्सल बसों की आवाजाही होगी सीमित

कांगड़ा में बीड़ चौक से लेंडिंग साइट तक सुबह 7 से 11 बजे तक Volvo और मल्टी-एक्सल बसों की आवाजाही सीमित या प्रतिबंधित रहेगी। सड़क संकरी होने से लगने वाले जाम और सुरक्षा संबंधी परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

बिलासपुर में HRTC बस की चेकिंग के दौरान 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

बिलासपुर में बलोह फोरलेन के पास HRTC बस की चेकिंग के दौरान पुलिस ने 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में मंडी निवासी 28 वर्षीय युवक बालकृष्ण को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।