Mandi: दो साल से धंस रही जमीन, फरियाद करता पंछी राम… लेकिन सुनवाई अब तक नहीं!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में पंडोह के समीप स्थित दयोड़ गांव का एक निवासी, पंछी राम, बीते दो वर्षों से अपनी धंसती जमीन को बचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। पंछी राम का कहना है कि उसने अपनी जमीन की समस्या को लेकर पटवारी से लेकर तहसीलदार तक, एनएचएआई अधिकारियों से लेकर जिला और उपमंडलीय प्रशासन तक, सभी के दरवाज़े खटखटाए, लेकिन आज तक उसकी जमीन को बचाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Advertisement – HIM Live Tv

यह पूरा मामला उस समय शुरू हुआ जब दयोड़ गांव के पास पंछी राम की निजी जमीन के समीप एनएचएआई ने टनल निर्माण के लिए एक सड़क बनाई। सड़क निर्माण के बाद से ही जमीन धीरे-धीरे धंसने लगी। पंछी राम के अनुसार, सड़क की कटाई और भारी निर्माण कार्य के कारण उनकी जमीन कमजोर हो गई और अब लगातार नीचे धंस रही है। पंछी राम ने अपनी जमीन की सुरक्षा के लिए एक स्थायी सुरक्षा दीवार बनाए जाने की मांग की है, ताकि उसका बचा हुआ हिस्सा सुरक्षित रह सके।

पंछी राम का कहना है कि वह अपनी जमीन पर घर बनाना चाहता था, लेकिन जमीन की हालत देखकर अब वहां रहना भी खतरे से खाली नहीं है। वे बताते हैं कि प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने भी आए, लेकिन केवल कागजी कार्रवाई करके लौट गए। आज तक जमीन को बचाने के लिए न तो कोई निर्माण कार्य हुआ है और न ही सुरक्षा दीवार बनाई गई है।

इस विषय में जब एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई शिकायत औपचारिक रूप से उनके पास आती है तो वे नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

पंछी राम की यह कहानी केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि यह दर्शाती है कि विकास कार्यों के नाम पर आम लोगों की ज़मीनें कैसे प्रभावित हो रही हैं और उनकी समस्याओं को किस तरह नजरअंदाज़ किया जा रहा है। दो वर्षों से लगातार गुहार लगाने के बावजूद कोई समाधान न निकलना प्रशासनिक उदासीनता की ओर इशारा करता है। पंछी राम अब भी आशा लगाए बैठे हैं कि शायद किसी दिन उनकी बात सुनी जाएगी और उनकी जमीन को धंसने से रोका जा सकेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के 3 विधायकों को बड़ा झटका! सरकार ने डबल गनमैन देने से किया साफ इनकार, सुरक्षा समीक्षा में हुआ फैसला

हिमाचल सरकार ने कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना के तीन विधायकों को डबल गनमैन देने की मांग खारिज कर दी है। सुरक्षा समीक्षा समिति ने थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा सुरक्षा को पर्याप्त माना।

Kangra: पालमपुर में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

थाना पालमपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित सुरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।