Himachal: एनएसपी स्कॉलरशिप 2025-26: प्री और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया और लास्ट डेट

Date:

--Advertisement--

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्री-मैट्रिक तथा पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) को 17 जून से खोल दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से योग्य छात्र संबंधित स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने आवेदन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके अनुसार छात्र अब समय-सीमा के भीतर आवेदन कर सकेंगे।

Advertisement – HIM Live Tv

प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के लिए छात्र 30 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद फर्स्ट लेवल वैरिफिकेशन की प्रक्रिया 27 सितंबर तक पूरी की जाएगी, जबकि सेकेंड लेवल वैरिफिकेशन 30 सितंबर 2025 तक संपन्न की जाएगी। वहीं पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है। पोस्ट-मैट्रिक आवेदन की पहली स्तर की जांच 25 नवंबर तक और दूसरी स्तर की जांच 29 नवंबर 2025 तक की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों और शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में छात्रों को समय पर दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की सलाह दी गई है ताकि उनकी स्कॉलरशिप प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।