Mandi: 22 और 23-27 जून को इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली: जानिए कब-कहां होगा शटडाउन

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले में 22 जून और सरकाघाट क्षेत्र में 23 से 27 जून के बीच विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस दौरान उच्च वोल्टेज लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। मंडी विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि 22 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मरम्मत और लाइन सफाई का कार्य चलेगा। इस कारण तल्याहड़, देवधार, फतेवाहन, मराथू, नंनावा, पधियूं, कठलग और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Advertisement – HIM Live Tv

इसी तरह, सरकाघाट उपमंडल भद्रवाड़ में भी विभिन्न 11 केवी फीडरों पर मेंटेनेंस और टहनियों की कटाई का कार्य किया जाएगा। सहायक अभियंता हंसराज ने बताया कि 23 से 27 जून तक रोजाना अलग-अलग फीडर प्रभावित रहेंगे। शेड्यूल के अनुसार, 23 जून को 11 केवी जामनी फीडर, 24 जून को मसेरन फीडर, 25 जून को चंदेश फीडर, 26 जून को पिंगला फीडर, और 27 जून को दोबारा जामनी फीडर में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इन सभी दिनों में बिजली कटौती का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इन निर्धारित समयों में बिजली कटौती के लिए तैयार रहें और कोई भी जरूरी कार्य पहले से निपटा लें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के 3 विधायकों को बड़ा झटका! सरकार ने डबल गनमैन देने से किया साफ इनकार, सुरक्षा समीक्षा में हुआ फैसला

हिमाचल सरकार ने कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना के तीन विधायकों को डबल गनमैन देने की मांग खारिज कर दी है। सुरक्षा समीक्षा समिति ने थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा सुरक्षा को पर्याप्त माना।

Kangra: पालमपुर में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

थाना पालमपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित सुरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।