धर्मशाला, 21 सितंबर। देहरा क्षेत्र में सड़क स्तरोन्नयन कार्य के चलते बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। एसडीएम देहरा के अनुरोध पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार यह सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। इस दौरान सड़क के स्तरोन्नयन का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते यहां से वाहनों की आवाजाही संभव नहीं होगी।
प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से यातायात के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है, ताकि सड़क बंद रहने के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


