Solan: सोलन अस्पताल का औचक निरीक्षण: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए डॉ. शांडिल का बड़ा ऐलान

Date:

--Advertisement--

प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा है कि राज्य सरकार हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। डॉ. शांडिल ने आज सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने वार्डों से लेकर पर्ची काउंटर तक की व्यवस्थाएं जांची और जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों में स्वच्छता को अत्यंत आवश्यक बताया और कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार कई कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों के बीच स्वच्छता को लेकर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं से न केवल जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, जैसे खाने से पहले हाथ धोना और अपने आसपास सफाई रखना। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को साफ-सफाई से संबंधित जानकारी दी जाए।

डॉ. शांडिल ने यह भी कहा कि सरकार प्रदेशभर में ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थान’ शुरू करने जा रही है। इन संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी और वहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को अपने घर के पास ही उपचार की सुविधा मिलेगी और बड़े अस्पतालों पर भार भी कम होगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश में दवा उद्योगों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शीघ्र ही विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जाएगी, जो विभिन्न उद्योगों में उत्पादित दवाओं का निरीक्षण करेगी।

इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन और संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नूरपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गद्दे के नीचे छिपाकर रखी थी चरस; 320 ग्राम बरामद, 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की CIA विंग ने मुग्तयाल, भलेटा में कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ आरोपी के कमरे में डबल बैड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखा गया था। मामले में 32 वर्षीय रोहित कुमार गिरफ्तार हुआ है।

12 अगस्त से लापता युवक का खेत में मिला शव, बिलासपुर में मचा हड़कंप; परिजनों की तलाश के बाद सामने आया खौफनाक सच

बिलासपुर के स्वारघाट की तंबोल पंचायत में 12 अगस्त से लापता युवक महिंद्र पाल का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन में दर्दनाक हादसा, बाइक और HRTC बस की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन के गोबिंदगढ़ में बाइक और एचआरटीसी बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

Kangra: दरीणी बाजार में गूंजे देशभक्ति के नारे, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में तिरंगा रैली से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने दरीणी बाजार में तिरंगा रैली निकाली, जबकि कॉलेज परिसर में देशभक्ति गीत, अंताक्षरी, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।