Hamirpur: 15 पदों पर सीधी भर्ती: भोरंज में होगा इंटरव्यू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Date:

--Advertisement--

अणु स्थित विमांशु एलीवेटर एंड एस्कलेटर कंपनी में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। कंपनी द्वारा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव और टैक्निकल एग्जीक्यूटिव के लिए कुल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्रत्येक पद के लिए 5-5 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 मई को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय, भोरंज (जिला हमीरपुर) में आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने इस भर्ती की जानकारी साझा करते हुए बताया कि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए आवेदकों का स्नातक होना आवश्यक है और उनकी आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव और टैक्निकल एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए स्नातक या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा रखने वाले युवा पात्र होंगे। इन सभी पदों पर चयनित युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके दौरान उन्हें ₹16,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके साथ ही रहने की सुविधा और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। छह महीने के प्रशिक्षण के बाद वेतन में वृद्धि की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जो निर्धारित योग्यता रखते हैं और किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं, वे अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नूरपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गद्दे के नीचे छिपाकर रखी थी चरस; 320 ग्राम बरामद, 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की CIA विंग ने मुग्तयाल, भलेटा में कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ आरोपी के कमरे में डबल बैड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखा गया था। मामले में 32 वर्षीय रोहित कुमार गिरफ्तार हुआ है।

12 अगस्त से लापता युवक का खेत में मिला शव, बिलासपुर में मचा हड़कंप; परिजनों की तलाश के बाद सामने आया खौफनाक सच

बिलासपुर के स्वारघाट की तंबोल पंचायत में 12 अगस्त से लापता युवक महिंद्र पाल का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन में दर्दनाक हादसा, बाइक और HRTC बस की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन के गोबिंदगढ़ में बाइक और एचआरटीसी बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

Kangra: दरीणी बाजार में गूंजे देशभक्ति के नारे, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में तिरंगा रैली से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने दरीणी बाजार में तिरंगा रैली निकाली, जबकि कॉलेज परिसर में देशभक्ति गीत, अंताक्षरी, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।