Una: छुट्टी पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, 1.5 साल पहले हुई थी शादी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की ग्राम पंचायत कुठेड़ा खैरला में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां बिजली विभाग के एक कर्मचारी की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार (32) पुत्र सोहन लाल, निवासी रोहिण जोल, तहसील घुमारवीं (बिलासपुर) के रूप में हुई है। अजय कुमार 132 केवी सब स्टेशन में एसएसए (सब स्टेशन अटेंडेंट) के पद पर तैनात थे। यह हादसा ग्राम पंचायत कुठेड़ा खैरला के वार्ड नंबर 9 में स्थित एक निजी स्वीमिंग पूल में हुआ, जो ऊना रोड पर स्थित है।

जानकारी के अनुसार, अजय कुमार छुट्टी पर थे और अपने कुछ अन्य सहकर्मियों के साथ पूल में नहाने के लिए गए थे। सभी लोगों ने नियमों के अनुसार गेट पर पर्ची कटवाई और पूल में प्रवेश किया। अजय कुमार सबसे पहले पूल में उतरे, लेकिन कुछ देर बाद वह बाहर नहीं निकले। जब उनकी अनुपस्थिति महसूस की गई तो पूल स्टाफ ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत उन्हें पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अजय कुमार की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उनकी आकस्मिक मृत्यु ने परिवार और सहकर्मियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही अम्ब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। एसएचओ अम्ब अनिल उपाध्याय ने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और मामले में बनती धाराओं के तहत कार्रवाई आरंभ कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।