Mandi: सुंदरनगर में मनाली जा रही बस में भीषण आग, 21 यात्री सुरक्षित लेकिन जल गए कीमती सामान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर बाईपास पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से मनाली जा रही एक निजी पर्यटक बस में करीब 4 बजे आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को अपना जरूरी सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल पाया। हालांकि, बस में सवार सभी 21 लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। इनमें केरल से आए 19 पर्यटक और दो चालक-परिचालक शामिल थे।

बताया गया है कि यह बस सोमवार सुबह दिल्ली से मनाली के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय के पास पहुंची, उसमें नीचे से धुआं उठता दिखाई देने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को फोरलेन पर सड़क किनारे रोक दिया। जांच करने पर देखा गया कि आग बस के दरवाजे के पास नीचे स्टैपनी से लगनी शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे विकराल रूप लेती चली गई।

चालक और परिचालक ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए सभी यात्रियों को बस से बाहर निकलने को कहा और पीछे डिक्की में रखे कुछ बैग भी निकालने में सफल रहे। हालांकि, जो बैग बस की सैल्फ में रखे गए थे, वे आग की चपेट में आ गए। इन बैगों में पर्यटकों के कीमती सामान और नकदी मौजूद थी, जो पूरी तरह से जल गए।

घटना की सूचना मिलते ही बीएसएल परियोजना की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। सुंदरनगर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने जानकारी दी कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनके ठहरने के लिए पास के एक होटल में अस्थायी व्यवस्था की गई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह स्टैपनी में शॉर्ट सर्किट या अधिक तापमान मानी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।