Una: नंगल में धीमान फर्नीचर शॉप में भीषण आग, लाखों का नुकसान, BBMB फायर स्टेशन पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर शनिवार रात को वार्ड नंबर 1 में स्थित धीमान फर्नीचर हाउस में भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक हरिकिशन धीमान ने बताया कि रोज़ की तरह उन्होंने रात को दुकान बंद की और पीछे स्थित अपने घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे के आसपास उन्हें दुकान के अंदर से धुआं निकलता हुआ दिखा। जब वे बाहर आए तो देखा कि आग की लपटें तेज़ी से उठ रही थीं। उन्होंने तुरंत दुकान का शटर खोला और बीबीएमबी फायर स्टेशन व नंगल नगर कौंसिल की फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही समय में पूरा फर्नीचर, एक नया स्कूटर और अन्य कीमती सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने की जगह से बीबीएमबी का फायर स्टेशन केवल 200 मीटर की दूरी पर है, लेकिन जब उन्हें फोन किया गया, तो उन्होंने फायर ब्रिगेड वाहन के खराब होने की बात कहकर सहायता देने में असमर्थता जताई। इसके बाद नंगल नगर कौंसिल की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियाँ नया नंगल से पहुंचीं, लेकिन तब तक आग से बहुत अधिक नुकसान हो चुका था।

फायर ब्रिगेड की टीम ने रात करीब 1:15 बजे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। हरिकिशन धीमान ने बताया कि उनकी दुकान में कीमती फर्नीचर और अन्य घरेलू उपयोगी सामान रखा था, जो पूरी तरह से जल गया। उनका अनुमान है कि इस हादसे में उन्हें करीब 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

गनीमत रही कि आग दुकान के पीछे स्थित उनके घर या आसपास के रिहायशी इलाकों तक नहीं पहुंची, वरना और बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना ने बीबीएमबी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पास में मौजूद फायर स्टेशन होते हुए भी सहायता समय पर नहीं मिल सकी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

देहरा को बड़ी सौगात: 46 करोड़ की लागत से बनेगी हिमाचल की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना, बड्डल थोर में खुलेगा पशु चिकित्सालय

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के देहरा में हिमाचल प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित करने की घोषणा की है। 46 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के साथ बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने का भी ऐलान किया गया है।

31 वर्षीय गौरव को स्टेज-3 कैंसर, चंडीगढ़ में ऑपरेशन के लिए 4 लाख से अधिक का खर्च; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

योल कैंट धर्मशाला निवासी 31 वर्षीय गौरव स्टेज-3 कैंसर से जूझ रहे हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी के चार साइकिल के बाद डॉक्टरों ने चंडीगढ़ में तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी है, जिसका खर्च चार लाख रुपये से अधिक बताया गया है। परिवार ने इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन: साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया, श्रीकृष्ण की हर लीला में छिपा है गहरा आध्यात्मिक संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने श्रीकृष्ण की माखन चोरी समेत विभिन्न लीलाओं का आध्यात्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान की हर लीला में गहरा संदेश छिपा है और इसे केवल ज्ञान के माध्यम से समझा जा सकता है।

कांगड़ा में अंडर-14 खेलों का कैलेंडर जारी, 31 अगस्त से शुरू होंगे खंड स्तरीय टूर्नामेंट; जानें कब और कहां होंगी प्रतियोगिताएं

जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के और लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी हो गया है। खंड स्तरीय टूर्नामेंट 31 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगे, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं सितंबर में अलग-अलग स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।