Himachal: भारत-पाक तनाव के बीच बंद रहेंगे हिमाचल से अमृतसर, जम्मू के रात्रि बस रूट, जानिए कब बहाल होंगी सेवाएं

Date:

--Advertisement--

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण हिमाचल प्रदेश से पंजाब के अमृतसर, पठानकोट और जम्मू की ओर जाने वाले रात्रि बस रूट फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। हालांकि सीमा पर सीजफायर की घोषणा हो चुकी है, लेकिन हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। इसी को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने यह फैसला लिया है कि जब तक पंजाब और जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक इन मार्गों पर रात की बस सेवाएं स्थगित रहेंगी।

निगम प्रबंधन के अनुसार, भारत-पाक के बीच जारी तनाव के चलते इन रूटों पर रात्रि के समय यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। अमृतसर, जम्मू, कटरा और पठानकोट जैसे मार्गों पर ऑक्यूपेंसी बेहद कम हो गई है, जिससे यह निर्णय लेना जरूरी हो गया। निगम का कहना है कि जब तक यात्रियों की संख्या में सुधार नहीं होता और स्थिति सुरक्षित नहीं मानी जाती, तब तक रात्रि रूट चालू नहीं किए जाएंगे।

HRTC प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अमृतसर, जम्मू, कटरा और पठानकोट जैसे रूटों की लगातार समीक्षा की जाएगी। हालात की समीक्षा के बाद ही इन रात्रि सेवाओं को दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है और सभी संभावनाओं पर मंथन जारी है।

हालांकि रात्रि रूट बंद हैं, लेकिन दिन के समय इन मार्गों पर बस सेवाएं स्थानीय प्रशासन के निर्देशों और कानून व्यवस्था की स्थिति के अनुसार जारी रहेंगी। किसी भी प्रकार की नई पाबंदी या बदलाव की स्थिति में यात्रियों को तुरंत सूचित किया जाएगा।

प्रबंधन का यह भी कहना है कि अगर तनाव और बढ़ा, तो अन्य स्थानों के लिए भी रात्रि सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे निगम द्वारा जारी अपडेट पर नजर रखें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। विशेषकर रात्रि में यात्रा से फिलहाल बचने की सलाह दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।