Una: हिमाचल के ऊना में संदिग्ध गुब्बारे और ड्रोन जैसी गतिविधियों से सनसनी, पाक कनेक्शन की आशंका

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की ग्राम पंचायत टटेहड़ा में रविवार को एक संदिग्ध गुब्बारा पेड़ पर फंसा हुआ मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी ग्राम पंचायत टटेहड़ा के उपप्रधान अनिल कुमार नीटू ने दी। उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने पेड़ पर अजीब तरह का गुब्बारा देखा और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन व पुलिस को दी गई। स्थानीय निवासी सचिन ठाकुर, मिंटू, शशि शर्मा, धनी राम, रविंद्र, सुरेश और रोहित कंवर समेत कई लोगों ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे उन्होंने आसमान में तेज रोशनी के साथ उड़ती हुई एक वस्तु देखी थी जो ड्रोन जैसी लग रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि यह वस्तु कुछ समय तक आसमान में मंडराती रही और फिर अचानक गायब हो गई।

ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि बीते कुछ दिनों से इलाके में लगातार अजीब गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, जिससे लोगों के मन में डर बैठ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुब्बारे पर उर्दू भाषा में कुछ शब्द लिखे थे, जिनमें ‘PIA’ यानी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का उल्लेख भी था। इससे यह आशंका और गहरी हो गई है कि यह घटना पाकिस्तान से जुड़ी हो सकती है।

इस विषय में ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत टटेहड़ा से उन्हें संदिग्ध गुब्बारे और ड्रोन जैसी गतिविधियों की जानकारी मिली थी। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वस्तु को कब्जे में लिया है और हर संभावित दिशा में जांच जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में निगरानी को और अधिक सख्त कर दिया गया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण टटेहड़ा और आसपास के गांवों में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को टाला जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, आर्य डिग्री कॉलेज का गेट बंद कर उठाए छात्रों के ये बड़े मुद्दे

नूरपुर में ABVP ने आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर 25 से 30 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, हॉस्टल छात्रों के लिए आरक्षित करने और नए कॉलेज भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इस इलाके में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।